इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics in hindi)— मेरा नाम अमृता है और में आप लोगो को इस आर्टिकल में इलेक्ट्रॉनिक्स क्या है?, इलेक्ट्रॉनिक्स की परिभाषा तथा मानव जीवन में इलेक्ट्रॉनिक्स के अनुप्रयोग क्या–क्या है? की जानकारी देने वाली हूं। तो इस आर्टिकल को आप पूरा जरूर पढ़े और इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद अपना अनुभव हमारे साथ कॉमेंट के माध्यम से जरूर शेयर करे।
![]() |
| electronics in hindi |
इलेक्ट्रॉनिक्स क्या है? (What is electronics)— इलेक्ट्रॉनिक्स विज्ञान तथा इंजीनियरिंग का वह क्षेत्र है जिसमे इलेक्ट्रॉन की गति पर आधारित युक्तियों (devices) तथा उनके अनुप्रयोग (application) का अध्ययन (study) करते है।
इलेक्ट्रॉनिक्स की परिभाषा क्या होती है? (Definition of Electronics in hindi)— इलेक्ट्रॉनिक्स का शाब्दिक अर्थ होता है: "इलेक्ट्रॉन की गति पर आधारित युक्तियां (device) अर्थात ऐसी डिवाइस जिसमे इलेक्ट्रॉनो की गति होने पर चलती हो"
इलेक्ट्रॉनिक्स (Electronics) दो शब्दो इलेक्ट्रॉन और डायनमिक्स से बना है। जहा–
Electronics= Electron+Dynamics
"इलेक्ट्रॉनिक्स विज्ञान तथा इंजीनियरिंग का वह क्षेत्र है, जिसमे इलेक्ट्रॉन की गति पर आधारित युक्तियो तथा उनके अनुप्रयोगों के बारे में अध्ययन करते है। तथा इलेक्ट्रॉनिक्स युक्ति वह होती है, जिसमे धारा का चालन इलेक्ट्रोनो की अर्धचालको में गति के कारण होती है।"
विभिन्न क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स का अनुप्रयोग (Application of Electronics in different field in hindi)— वर्तमान युग में इलेक्ट्रॉनिक्स का अनुप्रयोग व्यापक रूप से किया जा रहा है। इलेक्ट्रॉनिक्स के बिना मानव जीवन की कल्पना करना ही बेकार है। आज विभिन्न क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स का अनुप्रयोग बढ़ गया है मोबाइल फोन से लेकर चिकित्सा तथा अन्तरिक्ष की खोज सब में इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा योगदान है। इलेक्ट्रॉनिक्स का विभिन्न क्षेत्रों में अनुप्रयोगों का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है।
1. इलेक्ट्रॉनिक्स का संचार पद्धति में अनुप्रयोग (Use Of Electronics In Communication System)— संचार के क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स का विशेष योगदान है। इलेक्ट्रॉनिक्स का ही देन है की आज टेलिफोनी, फैक्स, टेलीग्राफी, ईमेल, और मोबाइल फोन के द्वारा सूचनाओं को विश्व के किसी भी कोने में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जा सकता है इतना ही नहीं रेडियो, टीवी द्वारा विश्व भर के समाचार घर बैठे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स का ही देन है की सूचना प्रद्योगिकी में नित नए विकास हो रहे है। इन्टरनेट के माध्यम से कम्प्यूटर के सामने बैठते ही हम विश्व के किसी भी कोने में किसी अन्य व्यक्ति से जुड़ सकते है। तथा ईमेल (ईमेल का पूरा नाम electronic mail होता है) की सहायता से हम अपना संदेश तुरंत विश्व के किसी भी कोने में पहुंचा सकते है। ऑप्टिकल फाइबर (optical fibre) की सहायता से संचार प्रणाली को और बेहतर बनाया जा रहा है। सैलुलर मोबाइल टेलीफोन (cellular mobile telephone) को लेकर कही भी घूम सकते है तथा आवश्यकता पड़ने पर इसके माध्यम से संचार स्थापित कर सकते है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग, कंप्यूटराइज्ड रेलवे रिजर्वेशन, ईमेल, वीडियो कॉलिंग, फैसिमाइल मशीन इत्यादि के द्वारा हमारा जीवन बहुत ही आसान हो गया है।
2. इलेक्ट्रॉनिक्स का मनोरंजन के क्षेत्र में अनुप्रयोग (Use Of Electronics In Entertainment)— इलेक्ट्रॉनिक्स के द्वारा मनोरंजन के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। रेडियो, टेप रिकॉर्डर, टीवी, वी.सी.आर., वीडियो गेम, सी.डी. प्लेयर इत्यादि उपकरण वर्तमान व्यस्त जीवन में तनाव दूर करने के सुलभ साधन इलेक्ट्रॉनिक्स की वजह से ही उपलब्ध हो पाए है। इन्टरनेट की सहायता से कम्प्यूटर पर बैठ कर सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते है तथा इन्टरनेट के माध्यम से विश्व में कही पर बैठे आदमी से चैटिंग (chatting) कर सकते हैं। खेलो, फिल्म, विज्ञान, शेयर बाजार, रोजगार संबधी हजारों प्रकार की जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध रहती है। इंटरनेट की सहायता से ऑनलाइन गेम्स और क्विज भी खेले जा सकते है जो मनोरंजन के साथ–साथ ज्ञान की वृद्धि भी करते है।
3. इलेक्ट्रॉनिक्स का उद्योग के क्षेत्र में अनुप्रयोग (Use Of Electronics In Industry)— इलेक्ट्रॉनिक के द्वारा उद्योग के क्षेत्र में भी कई साधन उपलब्ध हुए है। जैसे– कम्प्यूटर की सहायता से उद्योगों की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जा रहा है। समस्त मशीन टूल, मशीनों का इंस्पैक्शन (inspection) तथा रोबोट को कंप्यूटर के द्वारा नियंत्रित किया जा सकता है। उद्योगों के विभिन्न विभागों को कंप्यूटर के द्वारा बेहतर बनाया जा रहा है। जैसे– सीएडी (computer aided design/कंप्यूटर एडेड डिजाइन), प्रोडक्शन प्लानिंग (production planning), मार्केटिंग (marketing), सेल्स (sales) और फैक्टरी (factory) का मैनेजमेंट (managment) कम्प्यूटर की सहायता से किया जा सकता है। विभिन्न कार्य जैसे– वेल्डिंग, स्प्रे पेंटिंग और मैटेरियल हैंडलिंग रोबोट के द्वारा किया जा रहा है। खतरनाक वातावरण जैसे की जहरीले रसायन वाले उद्योग, विस्फोटक पदार्थ सम्बंधित उद्योग, गहरे समुद्र में, नाभिकीय रिएक्टर में या अत्यधिक ठंड वाले वातावरण में जहा मानव जीवन के लिए खतरा हो वहा रोबोट से कार्य लिया जा रहा है ये सभी कार्य इलेक्ट्रॉनिक्स के माध्यम से ही सम्भव हुआ है।
4. इलेक्ट्रॉनिक्स का सुरक्षा के क्षेत्र में अनुप्रयोग (Use Of Electronics In Defence System)— देश की सुरक्षा में इलेक्ट्रॉनिक्स का बहुत बड़ा योगदान है। भारत में रक्षा सम्बंधी विभिन्न अनुसंधान डीआरडीओ (DRDO) (defence research and development organisation) द्वारा किए जाते है। रडार (RADAR) जिसका पूरा नाम रेडियो डिटैक्शन एण्ड रेजिंग (Radio Detection And Ranging) होता है एक ऐसा उपकरण है जिसके द्वारा शत्रु के हवाई जहाजों संबंधी सूचना प्राप्त की जा सकती है। रडार में रेडियो ट्रांसमीटर होता है जिसके द्वारा यह रेडियो तरंगे छोड़ता है तथा हवाई जहाजों द्वारा परावर्तित तरंगों (reflected wave) को रेडियो रिसीवर द्वारा रिसीव करता है। रडार में कई तकनीकों जैसे मूविंग ट्रैक इंडिकेशन (moving track indication), ट्रैक व्हाइल स्कैन (track while scan), पल्स डॉपलर (pulse doppler) प्रयोग करके इनको अधिक प्रभावशाली बनाया जाता है। डीआरडीओ (DRDO), बेल (BEL) (bharat electronics limited) तथा इसरो (ISRO) (Indian Space Research Organisation) ऐसी संस्था है जो रक्षा सम्बंधी कार्य करती है। युद्ध के समय संचार व्यवस्था का नियंत्रण करने तथा शत्रुओं के सामरिक ठिकानों का पता लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का हो प्रयोग किया जाता है।
5. इलेक्ट्रॉनिक्स का चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में अनुप्रयोग (Use Of Electronics In Medical Science)— इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में विभिन्न रोगों का पता लगाने तथा उनका इलाज करने मे किया जाता है। जैसे– हृदय के रोगियों की जांच के लिए ईसीजी (ECG) इलैक्ट्रो कार्डियोग्राम (Electro -Cardiogram) का प्रयोग किया जाता है तथा एक्स–रे (X–rays) के द्वारा शरीर के रोगों और हड्डियों के रोगों का पता लगाया जाता है। मानव मस्तिष्क की जांच के लिए ईईजी (EEG) इलैक्ट्रो एन्फैफोग्राम (Electro–Enfafogram) का प्रयोग किया जाता है। एक्स–रे की सहायता से ही CAT (Computerized Axial Tomography) या CT स्कैन किया जाता है। इनकी सहायता से रोगी के शरीर के विभिन्न अंगों की त्रि–विमीय छाया (3D–Image) प्राप्त की जाती है।
एंडोस्कोप (Endoscopes) ऑप्टिकल फाइबर के बने यंत्र होते है जिनकी सहायता से शरीर के अंगों की छाया को टीवी मॉनिटर पर देखा जा सकता है इस विधि को एंडोस्कोपी (endoscopy) कहा जाता है इसकी सहायता से शरीर के अंदर के भागो की जांच की जाती है।
लेजर (LASERs) जिसका पूरा नाम लाइट एम्प्लीफिकेशन बाई स्टिमुलेटेड एमिशन ऑफ रेडिएशन (Light Amplification by Stimulated Emission of Radiation) होता है की सहायता से ऑपरेशन (laser surgery) किया जाती है तथा गॉल ब्लैडर (gall bladder) व किडनी स्टोन (kidney stone) का इलाज किया जाता है। लेजर के द्वारा आंखो का इलाज भी किया जाता है। इस प्रकार चिकित्सा के क्षेत्र में भी इलेक्ट्रॉनिक्स का बहुत बड़ा योगदान है।
6. इलेक्ट्रॉनिक्स का इंस्ट्रूमेंटेशन के क्षेत्र में अनुप्रयोग (Use Of Electronics In Instrumentation)— विभिन्न भौतिक राशियों जैसे– ताप, दाब, आद्रता, बहाव, इत्यादि का मापन हेतु इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों का प्रयोग किया जाता है। इंस्ट्रूमेंटेशन संबंधी इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण जैसे सीआरओ (CRO) कैथोड रे ऑसिलोस्कोप (Cathode Ray Oscilloscope), सिग्नल जनरेटर (signal generator), पीएच मीटर (pH meter), इलेक्ट्रॉनिक्स काउंटर (electronics counter), वेव एनालाइजर (wave analyser), डिजिटल टू एनालॉग कन्वर्टर (digital to analog convertor) हैं।
7. इलेक्ट्रॉनिक्स का इंटरनेट के क्षेत्र में अनुप्रयोग (Use Of Electronics In Internet)— इंटरनेट की दुनिया इतनी विशाल हो गई है की इसका अंदाजा भी लगाना आसान नहीं है। इंटरनेट ने पूरी दुनिया को एक जाल में लपेट कर उसे छोटा सा कर डाला है। इंटरनेट के माध्यम से कम पैसे में एक देश से दूसरे देश में काल किया जा सकता है तथा इन्टरनेट के माध्यम से ऑनलाइन घर बैठे नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है। कई ऐसी वेबसाइट है जिस पर लोग अपना प्रोफाइल बना कर इंटरनेट के माध्यम से शादी भी कर रहे है। आज कल तो इंटरनेट के माध्यम से सभी कार्य घर बैठे होने लगे है जैसे– स्कूल की फीस, ऑनलाइन एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसा भेजना, अफसरों के पते & फोन नंबर इत्यादि सब इंटरनेट के माध्यम से ही पता चल जाता है। इंटरनेट की वजह से बैंकिंग के क्षेत्र में भी क्रांति आई है आज वर्तमान समय में बैंक का सभी कार्य घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से हो जाता है। इंटरनेट की सहायता से आज कल लोग वीडियो बना कर या ब्लॉग लिख कर लाखो रुपए कमा रहे है। इंटरनेट की मदद से आज कल ऑनलाइन पढ़ाई भी हो जाती है।
8. खिलौनों में उपयोग (Use Of Electronics In Toy)— इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग बच्चो के खिलौने बनाने में भी किया जाता है इससे तरह – तरह की गाड़ियां व वीडियो गेम भी बनाए जाते है।
इलेक्ट्रॉनिक्स क्या है? तथा इलेक्ट्रॉनिक्स के अनुप्रयोग क्या है— इस आर्टिकल में इलेक्ट्रॉनिक्स का मानव जीवन में उपयोग के बारे में बताया गया है आशा करती हूं कि ये आर्टिकल आप लोगो को पसंद आया होगा इसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स और इलैक्ट्रिकल के बारे में जानकारी के लिए आप हमारे इस ब्लॉग को जरूर फॉलो करे तथा अपने दोस्तो के साथ भी जरूर शेयर करे धन्यवाद।

0 Comments
Please do not enter any spam link in the comments box. Thanks for visit Electrical Topic blog.